Programming language in hindi - programming language क्या है ?

दोस्तों आप कंप्यूटर का उपयोग या कंप्यूटर की जानकारी रखते है तो आपने प्रोग्रामिंग लैंग्वेज(Programming Language) के बारे में जरूर सूना होगा | आपके मन में यह भी सवाल होता होगा की आखिर "प्रोग्रामिंग लैंग्वेज  क्या है ? " , तो  यहा पर हम इनके बारे में सर्चा करनेवाले है | यहां पर आसान भाषा मे समझाने का प्रयास किया है | 

What is Programming Language?

programming language in hindi

प्रोग्रामिंग भाषा ( Programming Language ) एक कृत्रिम भाषा है | प्रोग्रामिंग भाषा की डिज़ाइन इस तरह की जाती है की वह किसी काम के लिए आवश्यक विभिन्न संगणनाओ (Computations ) को अभिव्यक्त कर सके | प्रोग्रामिंग भाषा का उपयोग अधिकतम संगणको (Copmuters) के साथ किया जाता है , बल्कि अन्य मशीनों पर भी प्रोग्रामिंग भाषाओ का उपयोग होता है | 

प्रोग्रामिंग भाषाओ  का प्रयोग हम प्रोग्राम लिखने के लिए  और कलन विधियों (Algorithms) को सही रूप व्यक्त करने के लिए , या मानव संचार के एक साधन के रूप में भी कर सकते है | 

प्रोग्राम कंप्यूटर को दिए जाने वाले निर्देशों का सेट है | प्रोग्राम जितना स्पष्ट ,विस्तृत और स्टिक होगा , कंप्यूटर उतने सुचारु रूप से कार्य करेगा , उतनी ही कम गलतिया करेगा और उतने ही सही उतर देगा इन निर्देशों को लिखने के लिए प्रोग्रामिंग भाषा की आवश्यकता होती  है | 

इस समय दुनिया में लगभग 2,500 प्रोग्रामिंग भाषाए मौजूद है | इनमे से पास्कल , बेसिक , फोट्रॉन , सी , सी ++ , जावा , जावास्क्रिप्ट , पायथन , लिस्प आदि कुछ प्रमुख  प्रोग्रामिंग भाषाए है | 

दुनिया में हजारो तरह की भाषाए अलग-अलग  तरह से बोली एव लिखी जाती है | इनमेसे बहुत सारि भाषाए (Languages) इन्ही देश या प्रदेश तक ही सिमित है | जब की अंग्रेजी  अंतर्राष्ट्रीय रूप से बोली जाने वाली ग्लोबल भाषा है , इसलिए कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के रूप में अंग्रेजी भाषा का उपयोग किया जाता है | 

कंप्यूटर अलग - अलग प्रोग्रामिंग लैंग्वेज पर काम करता है |  निचे अलग - अलग प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के बारे बताया है | 

निम्न स्तरीय / मशीनी भाषा (Low Level Lenguage ) 

मशीनी भाषा कंप्यूटर की आधारभूत भाषा है , यह केवल 0 और 1 दो अंको के प्रयोग से निर्मित श्रृंखला से लिखी जाती है | यह एकमात्र कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा है जो कि कंप्यूटर द्वारा सीधे -सीधे समझी जाती है | इसे किसी अनुवादक प्रोग्राम का प्रयोग नहीं करना होता है | इसे कप्म्यूटर का मशीनी संकेत भी कहा जाता है | 

मशीनी भाषा में लिखा गया प्रोग्राम कप्म्यूटर द्वारा अत्यंत शीघ्रता से कार्यांवित हो जाता है | इसका मुख्य कारण यह है की मशीनी भाषा में दिए  निर्देश कंप्यूटर सीधे -सीधे बिना किसी अनुवादक के समझ लेता है और अनुपालन कर देता है | 

मशीनी भाषा में प्रोग्राम लिखना एक कठिन और अत्यधिक समय लगाने कार्य है | वर्तमान समय में मशीनी भाषा में प्रोग्राम लिखने का कार्य नगण्य(Insignificant) है | इन भाषा का प्रयोग करना किसी भी यूज़र्स के लिए बहुत कठिन है | 

असेम्ब्ली भाषाए (Assembly Languages) 

निम्न स्तरीय भाषा का ही एक प्रकार है | मशीनी भाषा में प्रोग्राम लिखने में आने वाली कठिनाइयो  को दूर करने के लिए असेम्ब्ली भाषा का निर्माण किया गया है , क्योकि मशीनी भाषा में 0 और 1 में लिखे जाने वाले संकेतो को समझना हमारे लिए बहुत ही मुश्किल था | असेम्ब्ली भाषा में भी संकेतो का ही प्रयोग किया गया है लेकिन यह संकेत हमारी समझ में आ सकने वाले शब्दों से किया गया है ,जिसे निमोनिक कोड (Mnemonic Code) कहते है | इन्ही निमोनिक कोड का उपयोग करके असेम्ब्ली भाषा में प्रोग्राम लिखना आसान हुआ है | 

उच्च स्तरीय भाषाए (High Level Languages)

उच्च स्तरीय भाषा (High Level language) अंग्रेजी भाषा की तरह ही होती है , जिसे समझना बिलकुल आसान है | हम कंप्यूटर से  भी कार्य करवाने के लिए हम जो भी उच्च स्तरीय भाषा (High Level Language) में लिखते है , उसे कोडिंग या प्रोग्रामिंग कहा जाता है | उच्च स्तरीय भाषा अंग्रेजी भाषा की तरह होने के कारण इसमें प्रोग्रामिंग करना बहुत आसान होता है | उच्च स्तरीय भाषा  के कुछ नियम और कानून होते है उसके मुताबिक कोडिंग करनी होती है , अगर हम उन नियमो का पालन नहीं करते तो लिखे हुए कोड से अपना कार्य नहीं करवा पाएंगे | 

निष्कर्ष 

 Computer Science और Information Technology के Students को ऐसी बेसिक जानकारी होनी चाहिए | (प्रोग्रामिंग लैंग्वेज  क्या है , programming language kya hota hai) पढ़कर प्रोग्रामिंग अच्छी जानकारी मिली होगी | आगे हम प्रोग्रामिंग लैंग्वेज कैसे काम करती है ? और प्रोग्रामिंग की प्रमुख भाषाए के बारे जानकारिया उपलब्ध करने वाले है | 

आप कोई सवाल करना चाहते है तो निचे कमेंट करके पूछ सकते है और कोई सुझाव देना चाहते है जरूर दीजिए | आपने हमारे ब्लॉग को Subscribe नहीं किया है तो Please Subscribe कर लीजिये | आभार !

Post a Comment

0 Comments