Amway Network Marketing in Hindi

Amway business plan in hindi, Amway Network Marketing in Hindi, Amway business plan 2020 in Hindi, Amway details in Hindi, Amway product

Amway business plan in Hindi: हेलो फ्रेंड्स, आज हम एक ऐसी Network marketing company की बात करने जा रहे है जिसने पुरे विश्वमें Network marketing की शुरुआत की है। Amway ने नेटवर्क मार्केटिंग की शुरुआत ही नहीं एक अलग पहचान भी बनाई है। तो हम Amway की पूरी जानकारी इस पोस्ट में जानते है। 

Amway Network Marketing in Hindi

Amway Overview 

  • Amway अमेरिकन नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी है। 
  • Amway की शुरुआत नवंबर 1959 में हुई। 
  • Amway के सह-संस्थापक Jay Van Andel और Richard DeVos है। 
  • 5000 Distributers के साथ Amway ने शुरुआत की थी। 
  • Amway ने 1971 में ऑस्ट्रेलिया, 1973 में यूरोप, 1979 में जापान, 1987 में थाईलैंड, 1995 में चीन कदम रखे थे। 
  • Amway 1997 भारत में आई। 
  • अब Amway के पास 17,000 से ज्यादा employees और Distributers की संख्या लाखों में है। 
  • Amway IDSA (Indian Direct Selling Association) की मेंबर है।
  • Amway भारत सरकार के लीगल डायरेक्ट सेल्लिंग कंपनियों के लिस्ट में से एक है। 

Amway business plan in Hindi

Amway विश्व के उन बड़े नामों में से एक है, जिसने MLM और डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री की शुरुवात की है। Amway के बारे में उन लोगों को पता ही होगा, जिन्होंने कभी MLM और डायरेक्ट सेलिंग में काम किया हो।

Amway के बारे में आम लोगो के बीच बहुत से सवाल होगें। क्योंकि कही ना कही बहुत से लोगो ने Amway का नाम सुना होगा या इसके प्रोडक्ट इस्तमाल करने की राय मिली होगी। इसके अतिरिक्त Amway का बिज़नेस प्लान क्या है और Amway से जुड़कर पैसे कैसे कमाये? यह भी बड़ा सवाल सामने आता है।

इसी विषय पर हमारी पोस्ट है, जिसमें हम आपको एमवे इंडिया क्या है? एमवे का बिज़नेस प्लान क्या है? एमवे उत्पाद क्या है? एमवे के फायदे और नुकसान? जैसे सवालो के जवाब देँगे। तो चलिए शुरू से देखता है।

Read also

Amway क्या है?

Amway मूल रूप से अमेरिकन MLM कंपनी है। जिसकी शुरुआत नवंबर, 1959 में हुई थी। Amway के संस्थापक का नाम “Jay Van Andel” और “Richard DeVos” है।Amway की शुरुवात “मिशिगन” में हुई थी और आज भी Amway का हैड-कोर्टर मिशिगन,अमेरिका में ही स्थित है।

Amway की स्थापना से पहले “Jay Van” और “Richard” Nutrilite (न्यूट्रिलाइट) नामक कंपनी के प्रोडक्ट की डायरेक्ट सेलिंग करते थे।Nutrilite के प्रोडक्ट की डायरेक्ट सेलिंग करते समय उन्हें ख़ुद की MLM कंपनी बनाने का विचार आया।जिसके अंतर्गत 1959 में 5000 डिस्ट्रीब्यूटर के साथ Amway को शुरू किया।

Amway 1959-2018 तक

1959 में Amway की शुरुवात के बाद लगातार अपना विस्तार करती जा रही है। Amway ने 1971 में ऑस्ट्रेलिया, 1973 में यूरोप, 1979 में जापान, 1987 में थाईलैंड, 1995 में चीन और 1997 तक भारत मे अपने कदम रखे।जिसके चलते Amway 108 से अधिक देशो में है और Amway की कुल कमाई 8.6 बिलियन अमेरिकन डॉलर तक है (2017 तक)।

अब Amway के पास 17,000 से ज्यादा कार्यकर्मी है, उसके अतरिक्त डिस्ट्रिब्यूटर की संख्या लाखों में है।

Amway का सफर भारत में

  1. Amway 1997 में भारत मे आयी थी। उससे पहले ही बहुत से देशो में Amway का विस्तार हो चुका था,परन्तु भारत मे आने के बाद Amway को बहुत उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है।
  2. Amway के डायरेक्ट सेलिंग प्लान को लेके बहुत से मामले Amway के खिलाफ रजिस्टर हुए है।जिसमे Amway के पिरामिड स्कीम होने का भी दावा किया गया था,जो भारत मे गैरकानूनी है।
  3. Amway भारत में मौजूद ना बराबर कंपनी में से एक है,जिसके राष्टीय स्तर पर विज्ञापन चलाए है।
  4. Amway के चलते भारत मे सैकड़ो डायरेक्ट सेलिंग और MLM कंपनी की शुरुवात हुई है,जो Amway को अपना रोल मॉडल बनाकर मार्किट में उतरती है।
  5. Amway भारत की सबसे प्रसिद्ध और सबसे ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर रखने वाली कंपनी में से एक है।
  6. इसके अतिरिक्त Amway उन चुन्नीदा कंपनी में से एक है,जो IDSA (Indian Direct Selling Association) की मेंबर है।

Amway Business Plan

अब सबसे जरूरी मुद्दे की बात आती है, कि Amway का MLM बिज़नेस प्लान क्या है? Amway के प्रोडक्ट की डायरेक्ट सेलिंग क्या है?

सबसे पहले आपको बता दे, कि Amway का बिजनेस प्लान दो तर्क पर चलता है,जिसमे एक डायरेक्ट सेलिंग और दूसरा रिक्रूटमेंट है।

Direct selling

Amway से आपको सबसे पहले बतौर डिस्ट्रीब्यूटर जुड़ना होता है,जिसमे आपको एक फॉर्म भरना होता है और उनकी कुछ कंडीशन माननी होती है।उसके बाद आपको Amway से प्रोडक्ट खरीदने होते है और फिर उन्हें आगे बेचना होता है।

जब बतौर डिस्ट्रीब्यूटर आप जुड़ते है,तो Amway डिस्ट्रीब्यूटर को MRP से कम कीमत में प्रोडक्ट उपलब्ध करवाती है और उन डिस्ट्रीब्यूटर को वो प्रोडक्ट आगे बेचना होता है।जिससे कुछ मुनाफा होता है।

उदाहरण के तौर पर मान लो कोई प्रोडक्ट Amway से लिया,जिसकी MRP 500 रुपए है।Amway आपको वह प्रोडक्ट 450 रुपए में देगी,अब जैसे ही वह प्रोडक्ट कोई आगे बेचता है,तो उसे 50 रुपए का प्रॉफिट हुआ।यानी की इस तरह से एक डायरेक्ट सेल्स का 10% प्रॉफिट मिला।इसी प्रकार आपको कंपनी के अलग-अलग प्रोडक्ट की सेलिंग करनी होती है और उसके बदले मुनाफा मिलता रहता है।Amway का दावा है,कि वे अपने डिस्ट्रीब्यूटर को 6 से 21 प्रतिशत का कमीशन देती है।

Recruitment

डायरेक्ट सेलिंग के बाद Amway में आपको रिक्रूटमेंट यानी लोगो को बुलाना होता है करनी होती है।जिसमे आपको अपने जैसे ओर लोगो को कंपनी से जोड़ना होता है और अपना नेटवर्क बनाना होता है।

अब जब भी कोई आपके नीचे प्रोडक्ट सेल करता है,तो उसका भी कुछ प्रतिशत मुनाफा आपको मिलता है।यानी की आप जितने ज्यादा लोगो को उस कंपनी से जोड़ते है,उतने ज्यादा आपने निचे डायरेक्ट सेल्स होंगे और उतना ज्यादा प्रॉफिट मिलता है।

यानी की नेटवर्क बनाकर ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्ट कंपनी के बेचने होते है,ताकि ज्यादा से ज्यादा Amway बिज़नेस प्लान से इनकम कर सकें।

Amway के प्रोडक्ट क्या है?

Amway की प्रॉडक्ट लिस्ट बहुत लंबी हो चुकी है।जिसमे हेल्थ,कॉस्टमटिक्स,पर्सनल केअर,किचन अप्लाइन्स जैसे प्रोडक्ट शामिल होते है। जिसमे Amway Nutrilite प्रोटीन पाउडर, Nutrilite Daily Multivitamin जैसे प्रचलित प्रोडक्ट भी शामिल है.

इन प्रोडक्ट को आपको आगे से आगे बेचना होता है।जिसके चलते आप बतौर डिस्ट्रीब्यूटर\रिटेलर की तरह कंपनी के लिए काम कर रहे होते है।

Amway से जुड़ना चाहिए या नही? 

Amway एक MLM कंपनी है,इसलिए इससे कोई भी जुड़ सकता है।क्योंकि MLM प्लान से जुड़ने के लिए किसी भी क्वालिफिकेशन की जरूरत नही पड़ती है।परन्तु, डायरेक्ट सेलिंग और नेटवर्किंग के लिए ज़बरदस्त कम्युनिकेशन और मार्केटिंग स्किल्स का होना जरूरी है।क्योंकि बिना इनके MLM में किसी का कोई भविष्य नही हो सकता।

Amway या किसी भी MLM कंपनी से जुड़ने का फैसला आपका खुदका होना चाहिए,क्योंकि इंसमे आपको अपना कीमती समय और पैसे लगाने पड़ेंगे।ऐसे में किसी के कहने और बातों में ना आये।सबसे पहले आप प्लान को डिटेल में समझे और प्रैक्टिकल होकर सोचे,कि क्या आप डायरेक्ट सेल कर पाएंगे या नहीं।इसके अतिरिक्त कंपनी के प्रॉडक्ट की कीमत और क्वालिटी भी देखें। वही आपको Amway के फायदे और नुक्सान पहले पता होने चाहिए.

Amway के प्रोडक्ट की बात करे,तो बेशक वे क्वालिटी में अच्छे होते है,पंरतु Amway के प्रोडक्ट की कीमत भी ज्यादा देखी गई है। इसलिए एक बार आप खुद इंटरनेट पर amway के प्रोडक्ट की कीमत दूसरे ब्रांड से कंपेयर करे और अपना विश्लेषण रखें।यहाँ इस बात का ध्यान रखे, कि क्या प्रोडक्ट खरीदने वाले को फायदा है या नहीं।क्योंकि कई बार लोगो खुद के फायदे के लिए दूसरों का नुक्सान करवाते है। इसलिए प्रॉडक्ट कैसे है और आप कितनी सेलिंग कर सकते है,यह एक बार खुद में जरूर आंके।

निष्कर्ष 

मुझे उम्मीद है कि "Amway business plan in hindi " पोस्ट आपके लिए फायदेमंद है और आपने अपना निर्णय लेने में मदद करेगा। हमारे लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न है तो निचे कमेंट में बताएं और हमे कोई सुझाव देना चाहते हैं तो आप दे सकते हैं। 

Network Marketing, MLM Business, Affiiate Marketing, Internet, Technology, Make Money, Blogging और Programming से Realated जानकारी के लिए आप हमारे ब्लॉग के साथ जुड़ सकते हैं और ऐसी जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग पर विजिट करें। आप हमे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अनुसरण कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments