QNET business plan in hindi, QNET scam in hindi

QNET qnet business plan in hindi, QNET scam in hindi: हेलो दोस्तों, इस पोस्ट में हम QNET kya hai, क्या QNET scam है? इन पर डिटेल्स में जानेंगे। बहोत सारे लोग है जो QNET Business plan जानना चाहते है। QNET में इन्वेस्ट  करे या नहीं। QNET Scam क्या है इन सभी के बारे में। 

QNET business plan in hindi

QNET business plan in hindi

QNET business plan से पहले हम QNET India की डिटेल्स में जानकारी ले लेते है। इसके बाद QNET business plan की बात करेंगे। 

QNET History

Qnet की शुरुवात 1998 में होंगकांग में हुई थी। Qnet के संस्थापक  “विजय एसवरण” और “जोशेप बिस्मार्क” है।Qnet से पहले इस कंपनी का नाम GoldQuest और QuestNet भी रहा है।

Qnet 2000, 2004 और 2008 के ओलिंपिक गेम के कॉइन डिस्ट्रीब्यूटर रही है। जिसमे Qnet 2000 में तो मुख्य डिस्ट्रीब्यूटर थी। इसके साथ 2002 के फीफा वर्ल्डकप में भी Qnet कॉइन डिस्ट्रीब्यूटर रही है, जिससे Qnet को 89 देशों में लाइसेंस डिस्ट्रीब्यूटर का दर्जा दिया गया।

2009 में Qnet एशियन फुटबॉल कॉन्फ़ेडरेशन की स्पांसर रही है और 2007 से 2012 के बीच मे ही Qnet की सेल्स 70% से बड़ी है।

Qnet India


Qnet सऊदी अरब, तुर्की, थाईलैंड, मलेशिया, UAE सहित कुल 30 से ज्यादा देशों में मौजूद है। पंरन्तु, Qnet से जुड़ने वाले सबसे ज्यादा लोग भारत में से है। 

Qnet भारत में IIFA अवार्ड को भी स्पांसर कर चुकी है, जो इसका मार्केटिंग का पुराना तरीका है। Qnet गोआ FC की भी मुख्य स्पांसर रही है। इन स्पॉन्सरशिप देने के कारण ही Qnet भारत में फैलने लगी थी। 

पंरन्तु, Qnet पर भारत में बहुत से मामले चल रहे है, जिसमे बॉम्बे हाईकोर्ट ने Qnet को “प्रोडक्ट आधारित पिरामिड स्कीम” कहाँ है। यानी की Qnet एक फ्रॉड स्कीम है, जिसमे लोगो का पैसा घुमाया जाता है और लोगो को बेवकूफ बनाते है।

Qnet के खिलाफ सबसे ज्यादा मामले हैदराबाद, बैंगलोर और पुणे में दर्ज किए गए है। Qnet Scam से ही अब इसे भारत में जाना जाता है। फिर भी अभी तक सरकार ने पूरी तरह से Qnet पर पाबंधी नही लगाई है। लेकिन कोर्ट के आर्डर पर CERT ने Qnet की 4 साइट को भारत में ब्लॉक कर दिया है।

Qnet की मुख्य Franchies भारत में विहान डायरेक्ट सेलिंग प्राइवेट लिमिटेड है। जिसके खिलाफ़ भी लोगो ने शिकायत की है। 

Qnet Product

Qnet स्वयं को MLM और E-Commerce कंपनी बताती है, इसलिए इसके प्रोडक्ट को देखना सबसे जरूरी है।Qnet सबसे पहले गोल्ड और सिल्वर के सिक्के (Coin) की डिस्ट्रीब्यूटर थी। उसके बाद Qnet ज्वेलरी पर काम करती थी।

2006 में Qnet हेल्थ और न्यूट्रिशनल प्रोडक्ट का बिजनेस करती थी। फिर Qnet बीयूटी प्रोडक्ट, होम अप्लायंस जैसे बहुत से प्रोडक्ट की सेलिंग अपने डिस्ट्रीब्यूटर से करवाती है। Qnet ने अपने अधीन बहुत से रिसोर्ट और QI Comm नामक एक टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी को भी ख़रीद रखा है।

Qnet के प्रोडक्ट की कीमत बहुत ज्यादा देखी गई है और प्रोडक्ट की क्वालिटी कीमत अनुसार सही नही है।इसलिए प्रोडक्ट के आधार पर Qnet के साथ MLM बिज़नेस नही कर सकते है। 

Qnet MLM बिज़नेस प्लान

Qnet MLM और डायरेक्ट सेलिंग के नाम पर बहुत देशों में चलती है। जिसमे लोगो को Qnet के प्रोडक्ट ख़रीदने होते है और उन्हें आगे बेचना होता है।आप जितने लोगो को प्रोडक्ट बेचते है, वे लोग आपके नीचे नेटवर्क में आ जाते है और उनके प्रोडक्ट बेचने पर ओर प्रॉफिट मिलता है।

पंरन्तु, Qnet असल में सही MLM कंपनी नही है। सबसे पहले तो Qnet के प्रोडक्ट की कीमत बहुत ज्यादा रखी गयी है। Qnet से जुड़ने और प्रोडक्ट लेने के लिए कम से कम 70,000 से भी ज्यादा रुपए देने होते है।

Qnet Scam की सच्चाई

सबसे पहले तो बता दे,कि Qnet एक तरह से पिरामिड स्कीम ही है। इन्होंने खुदको MLM कंपनी बताने के लिए ही प्रोडक्ट रखे है, जिनका इतना मूल्य नही है, जितना ये मांगते है।

इसलिए MLM के नाम पर Qnet Scam से कम नही है। जिसके कारण लोगो का MLM से भी भरोषा टूट रहा है। वही कोई भी कंपनी जो प्रोडक्ट की वास्तविक कीमत से बहुत ज्यादा पैसा ले रही है, तो उसके पिरामिड और पोंजी स्कीम होने के अवसर बहुत ज्यादा है। आप इस Youtube विडियो को भी देख सकते है, जिसमे किस तरह फ्रोड होता है।  यह बताया है। 


News on qnet

जागरण 


QNET scam in hindi


Timesgroups 


QNET scam in hindi


QNET scam in hindi


The times of india

QNET scam in hindi

Patrika


QNET scam in hindi

QNET scam in hindi

निष्कर्ष 

मुझे उम्मीद है कि " QNET business plan in hindi, QNET scam in hindi " पोस्ट पढ़ने के बाद आपको QNET के बारे सही जानकारी मिल गई होगी। हमारे लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न है तो निचे कमेंट में बताएं और हमे कोई सुझाव देना चाहते हैं तो आप दे सकते हैं।  

Network Marketing, MLM Business, Affiiate Marketing, Internet, Technology, Make Money, Blogging और Programming से Realated जानकारी के लिए आप हमारे ब्लॉग के साथ जुड़ सकते हैं और ऐसी जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग पर विजिट करें। आप हमे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अनुसरण कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments