Fridge mein saman kaise rakhe

Fridge mein saman kaise rakhe, फ्रिज में सामान कैसे रखें: हेलो दोस्तों, आपके घर में फ्रिज है और आपको नहीं पता की फ्रिज में सामान कैसे रखते है, फ्रिज में कोनसे सामान रखने चाहिए, फ्रिज में सामान को कितने समय तक रख सकते है। तो इस पोस्ट में आपको इन सब के बारे में डिटेल्स में बताया है। आप इसे ध्यान से पढ़िए। 

 Fridge mein saman kaise rakhe

Fridge mein saman kaise rakhe

फ्रिज में सामान इसलिए रखते है ताकि वो खराब नहीं हो। फ्रिज में तापमान कम होने के कारण बैक्टीरिया जल्दी से नहीं पनपते। लेकिन सिर्फ कम तापमान ही चीजों को खराब होने से बचाने के लिए काफी नहीं होता है। कुछ चीजें कम तापमान में जल्दी खराब हो जाती है। 

सामान को फ्रिज में रखने के तरीके में थोडा सा बदलाव लाने से फ्रिज का पूरा उपयोग हो सकता है। सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि फ्रिज में कोई सामान बिना ढ़के ना रखें। खुले सामान की गंध पूरे फ्रिज में फैलेगी जहां तक संभव हो एयर टाइट कंटेनर काम मे लें। यदि फ्रिज के अंदर कोई सामान गिर जाए तो उसे तुरंत साफ कर दें। अक्सर दूध, सब्जी का रस या जूस आदि गिर जाते है जो बाद में गंध का कारण बनते है।  ग्रेवी आदि की दो बूंद भी बदबू फेला सकती है।

फ्रिज में कोई सामान खराब हो गया हो या सड़ गया हो तो उसे फौरन फ्रिज से बाहर निकाल  दें। यदि लम्बे समय तक सामान आपके फ्रिज में रहते है तो एक लिस्ट बना लें जिसमे  सामान  रखने की तारीख नोट कर लें। या उस सामान के पैकेट पर ही तारीख डाल दें।  ताकि आपको अंदाजा रहे की वो सामान कितने समय से फ्रिज में रखा है।

फ्रिज की बदबू मिटाने के उपाय – fridge ki badbu mitane ke tareeke

फ्रिज में बदबू  (fridge me gandh) आने की समस्या अक्सर आ जाती है। इसका मुख्य कारण फ्रिज की उचित तरीके से सफाई  नहीं होना होता है। इसके अलावा कई बार फ्रिज में सामान रखते समय या निकालते समय थोड़ा बहुत गिर जाता है। कभी कभी फ्रिज में रखा सामान सड़ जाता है और नजर नहीं आता।

कुछ सामान खराब ना होते हुए भी बिना ढ़के रखने पर गंध फैला सकते है। विभिन्न तरह की गंध मिलकर तेज केमिकल जैसी फ्रिज में गंध ( fridge me badboo ) आने लग जाती है। नीचे बताए गए उपाय करने से इस समस्या का समाधान हो सकता है।

फ्रिज में यदि खट्टा दही या पुराना दूध रह जाने के कारण फ्रिज से तेज गंध आने लगती है। खट्टा दही फ्रिज से निकाल दें और एक कटोरी में खाने का चूना भरकर फ्रिज में रख दें। सारी बदबू मिट जाएगी।

सारे सामान देख लेने के बाद भी फ्रिज में लगातार अजीब गंध आती हो तो सारा सामान बाहर निकाल दें। अब एक कप पानी में एक चम्मच खाने का सोडा मिलाकर इस पानी में कपड़ा भिगोकर फ्रिज की दीवारों को और सभी ट्रे व दरवाजे वाले हिस्सों की सफाई करें।इससे फ्रिज में गिरे हुए सामान के धब्बे भी मिटेंगे और गंध भी हटेगी। इस तरह fridge ki safai करने से बदबू चली जाएगी।

लम्बे समय के लिए बाहर जाना हो तो एक दिन पहले फ्रिज का सामान निकालकर फ्रिज खुला छोड़ दें। जाते समय फ्रिज में कच्चे कोयले के 8-10 टुकड़े अलग अलग जगह रखकर फ्रिज का दरवाजा बंद कर दें। आप कितने भी दिन के बाद आएंगे फ्रिज को खोलने पर बिल्कुल फ्रेश मिलेगा। बदबू नहीं आएगी।

फ्रिज में एक कटोरी में खाने का सोडा एक दिन के लिए नीचे वाले खाने में रख दें। ये फ्रिज की बदबू सोख लेगा। बदबू मिट जाएगी।

फ्रिज में किसी सामान की गंध अधिक फैली हो तो नींबू काटकर फ्रिज में रखने से गंध मिट जाएगी। फ्रिज में संतरे के छिलके रखने से भी गंध चली जाती है।

यदि फ्रिज में फफूंदी लग जाती है तो सफेद सिरके से फ्रिज साफ कर लें।

फ्रिज के उपयोग

यदि बेलन को फ्रिज में रखें तो इस बेलन से बेलने पर आटा चिपकेगा नहीं।

कई बार सेलो टेप का सिरा नहीं मिलता है और इस वजह से पूरी टेप खराब कर लेते है। सेलो टेप को कुछ देर फ्रिज में रखने से सिरा आसानी से मिल जाता है।

गर्मी के मौसम में लिपस्टिक पिघल सकती है और नेलपॉलिश सूख सकती है। इनको  फ्रिज में रखने से ये जल्दी खराब नहीं होती। लिपस्टिक नहीं पिघलेगी और नेल पोलिश सूखेगी नहीं।

कॉफी पाउडर को फ्रिज में रखने से कॉफी पाउडर फ्रेश बना रहता है। खराब नहीं होता और जमता नहीं है ।

बादाम व अखरोट कंटेनर में बंद करके फ्रिज में रखने से लम्बे समय तक खराब नहीं होते।

केले कांच के जार में बंद करके फ्रिज में रखने से केले अधिक दिनों तक ताजा रहते है। छिलका भी काला नहीं पड़ता।

हरा धनिया डंडी सहित कागज की थैली में रखकर पोलीथीन में बंद करके फ्रिज में रखने से बहुत दिनों तक खराब नहीं होता।

फल जैसे  सेब ,  आम ,  बील ,  अनार  आदि पॉलीथिन से निकालकर खुले रखें।

प्रेशर कुकर की रिंग को सप्ताह में एक बार रात भर फ्रिज में रखने से रिंग जल्दी खराब नहीं होती।

ये चीजें फ्रिज में ना रखें

आलू  को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। फ्रिज में  रखने से आलू में मौजूद स्टार्च ब्रेक होकर खराब स्वाद पैदा करता है।

प्याज  फ्रिज में रखने से पिलपिले हो जाते है।

लहसुन फ्रिज में रखने से खराब जल्दी होता है। 

निष्कर्ष 

यहां तक पढ़ने के लिए आपका दिल से धन्यवाद्। मुझे उम्मीद है की यह पोस्ट "Fridge mein saman kaise rakhe" पढ़कर आपको फ्रिज में कोनसे सामान रखने चाहिए और कितने समय तक रखने चाहिए इनके बारे अच्छी जानकारी मिली होगी ।  यह आर्टिकल पढ़ने के बाद भी कोई सवाल है तो निचे Comment कर के पूछ सकते है। 

Internet, Technology, Network marketing, Affiliate Marketing, Blogging, Apps, Gadgets Reviews, और Programming से संबंधित जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग पर विसिट कीजिये। हम आपको हिंदी भाषा में सभी जानकारी प्रदान करते है। 

लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए आपके मोबाइल की स्क्रीन पर दिख रहे नोटिफिकेशन बैल आइकॉन को Allow कर जिए ताकि ऐसी ही जानकारी आपको जल्दी मिले। 

Post a Comment

0 Comments